उरई, जनवरी 28 -- माधौगढ़। पंचायत घर धमना के परिसर में निराश्रित,जरूरत मंदों को कंबल वितरित किए गए। बुधवार दोपहर पंचायत घर के परिसर में आयोजित कंबल वितरण के मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि जब तक गांव का विकास नहीं होगा,तब तक प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भारत विकसित करने के लिए गांव का विकास होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी की सरकारों ने विकसित भारत जी रामजी योजना के तहत 125 दिन मजदूरी के साथ 252 रूपये देने का प्रावधान किया है,साथ ही उक्त काम का एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का भी प्रावधान है। विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने ग्रामीणों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रूपये का इलाज कराने का प्रावधान है। जिला मंत्री ज्योतिष सिंह ने कहा कि मोदी,योगी की सरकारों ने किसानों के लिए सम्म...