रांची, सितम्बर 30 -- झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टिकटों के दर की घोषणा कर दी है। जेएससीए की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, टिकटों की दर अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर 1600 रुपए से लेकर 18 हजार रुपए तक रखी गई है। जेएससीए के अनुसार ईस्ट एवं वेस्ट हिल का एक टिकट 1,600 रुपए का है। इसके अलावा विभिन्न विंग के टिकट 2,000 से 3,500 रुपए तक हैं। अमिताभ चौधरी पवेलियन का प्रीमियम टेरेस टिकट 4,500 रुपए और डोनर्स एन्क्लोजर का 4,000 रुपए है। वहीं हॉस्पिटैलिटी सुविधा वाले टिकट 8,000 से 15,000 रुपए तक हैं।सबसे महंगा टिकट प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर का होगा प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर का टिकट सबसे महंगा 18,000 रुपए होगा।...