देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। हिमालयन अभ्युदय सामाजिक संस्थान व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर देहरादून में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निदेशक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय परिसर देहरादून डॉ सुभाष रमोला ने कहा कि पं.गोविन्द बल्लभ पन्त के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनका विराट व्यक्तित्व आजादी के कालखंड से ही प्रेरक रहा है। वास्तव में उस हिमालय पुत्र को नमन करते हुए गौरवान्वित हो रहे हैं कि उत्तराखंड के सुदूर अल्मोड़ा के खूंट से निकल कर राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। डॉ भावना डोभाल ने कहा कि पंत का जीवन केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, वह जनसेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की जीवंत ग...