भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत : मुजफ्फर
मुंगेर, जुलाई 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मो. मुजफ्फर ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, वैज्ञानिक सोच, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों का अद्वितीय उदाहरण है। उनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रहते हुए डॉ. कलाम का मुंगेर आगमन इस ऐतिहासिक नगरी के लिए गौरव का विषय रहा। बिहार स्कूल ऑफ योग के प्रति उनका सम्मान तथा योग को आधुनिक विज्ञान और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का उनका दृष्टिकोण आज भी प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.