रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- खटीमा। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम चेयरपर्सन ज्योति पाल एवं प्रधानाचार्य रामयश ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उन्होंने अपने सम्बोधन में बाबा साहब के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। साथ ही विद्यालय में बैसाखी पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न प्रतियागिताओं का आयोजन भी किया गया। इनमें ड्राइंग, स्पीच, क्विज और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। यह भी पढ़ें- शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का दिया गया मूलमंत्र यह भी पढ़ें- डॉ.भीमराव अ...