समस्तीपुर, जनवरी 23 -- समस्तीपुर। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री आयेंगे। इसको लेकर गुरुवार को डीएम व एसपी ने की विधि-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस दौरान कर्पूरीग्राम में दिन भी अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है कि वे अपने निर्धारित समय पर आवंटित प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखेंगे। वहीं हेलीपैड, स्मृति भवन, महाविद्यालय परिसर एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर तैनात पदाधिकारी संयुक्त आदेश में वर्णित निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए डीएम ने विशेष चौकसी बरतने की हिदायत दी है। उन्होंने कह...