खगडि़या, जनवरी 24 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि समाजवादी नेता, सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारत रत्न से सम्मानित पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह 24 जनवरी को शहर गोशाला रोड स्थित एक विवाह भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा।जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने शुक्रवार को बताया कि आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह सोनवर्षा के विधायक रत्नेश सदा, पूर्व सांसद राम कुमार शर्मा, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला आदि भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.