वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। काशी के भारत रत्न और पद्म सम्मान प्राप्त विशिष्टजनों के मोहल्लों का कायाकल्प कराया जाएगा। वहां बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी तो उन्हें दर्शनीय भी बनाया जाएगा। नगर निगम ने 16 पद्म सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित लोगों के मोहल्लों की सूची तैयार की है। उनकी स्मृतियों को संजोने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। इस बाबत निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत नगर निगम की ओर से बने प्रस्ताव में ऐसे लोगों के मोहल्लों की सड़कों, गलियों की मरम्मत के अलावा स्ट्रीट लाइट, सीवर संबंधी कार्य कराए जाएंगे। वहीं दीवारों पर पेंटिंग कराई जाएगी। यही नहीं भारत रत्न अथवा पद्म सम्मान प्राप्त लोगों के आवास के एक कमरे को संग्रहालय के रूप में तैयार कराया जाएगा। जिनमें उनकी स्मृतियों, कार्यों, पुरस्कारों को एक स्थान पर संरक्षित किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.