देहरादून, सितम्बर 15 -- सर्वोदय मंडल देहरादून की ओर से भूदान आंदोलन के प्रणेता भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की 130 वीं जयंती कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम में सर्वोदय मंडल के सदस्यों और महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में आचार्य विनोबा भावे के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। सर्वधर्म प्रार्थना और भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जानी रे और छात्रों के स्वागत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सर्वोदई हरवीर सिंह कुशवाहा द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना कराई गई। विद्यालय की क्लास 9 से 12 तक की छात्राओं अंजली, अनुकृति, वंशिका, नैनेश्वरी, अक्छरा, रश्मि, कृतिका, ऋतिका ने आचार्य विनोबा भावे के विशाल व्यक्तित्व चरित्र और कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से प्रभावशाली और सुंदर चित्रण किया गया। पूर्व...