नई दिल्ली, मई 9 -- यूरोपीय संघ (ईयू) के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने भारत के साथ साझेदारी को असीमित, महत्वाकांक्षी और प्रगतिशील बताया। साथ ही कहा कि दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को गुणात्मक और रणनीतिक दृष्टि से पूरी तरह नए स्तर पर पहुंचा दिया है। डेल्फिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'यह युद्ध का युग नहीं है' वाला संदेश यूरोप के मूल्यों और पहचान के साथ गहराई से मेल खाता है। उन्होंने करीब साढ़े तीन महीने पहले आयोजित भारत-ईयू शिखर सम्मेलन को एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए कहा कि प्रतीकात्मकता, सार्थकता और रणनीतिक महत्व के मेल से ऐतिहासिक परिणाम सामने आए। कहा कि यह उपलब्धियां दोनों पक्षों के नेताओं के बीच राजनीतिक विश्वास और प्रतिबद्धता के बिना संभव नहीं थीं। यूरोप दिवस समारोह के दौरान डेल्फिन ने कहा कि अगले पांच वर्षों क...