पटना, जनवरी 27 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश रुंगटा ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक साझेदारी है। इससे भारत के श्रम प्रधान उत्पाद यथा कपड़ा, दवाइयां, इंजीनियरिंग के सामान, ऑटो पार्ट्स, चमड़ा, कृषि उत्पाद पर टैक्स ख़त्म हो जाएगा या बहुत ही कम हो जाएगा। फलतः भारत अब उपरोक्त वस्तुओं को बड़ी मात्रा में यूरोपीय देशों को निर्यात कर सकेगा। ऐसे में मांग बढ़ने पर उत्पादन बढ़ाना होगा, जिससे रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...