भारत यूथ पार्लियामेंट को गोपालगंज के प्रकाश पाण्डेय ने किया संबोधित
गोपालगंज, जून 23 -- कुचायकोट। सांखे खास गांव के ज्योतिषाचार्य ध्रुवदेव पाण्डेय के पुत्र प्रकाश पाण्डेय ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में प्रभावशाली भागीदारी कर जिले का नाम रोशन किया। नई दिल्ली स्थित संसद भवन के संविधान सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नारी शक्ति वंदन, राजनीतिक नेतृत्व एवं लोकतांत्रिक सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। 15 से 17 जून तक आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवाओं ने भाग लिया। जहां प्रकाश पाण्डेय ने पंजाब का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय मंच तक अपनी जगह बनाई। संसद भवन के केंद्रीय सभागार में उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.