आरा, फरवरी 28 -- आरा। जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज, आरा के प्रांगण में मेरा युवा भारत, भोजपुर के सहयोग से विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी व इस कॉलेज के छात्र अनुज कुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायी अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर इंदु देवी उपस्थित रहीं। अध्यक्षता चेयरमैन आदित्य विजय जैन ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व कुलसचिव प्रो. रणविजय विजय कुमार और ज्ञान ज्योति विद्यालय की प्राचार्य सिप्पी जैन की उपस्थिति रही। विषय प्रवेश जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह की ओर से किया गया। बाला जी प्रथम, जयप्रकाश सोनी दूसरे, लक्की कुमारी तीसरे,* श्लोक कुमार चौथे और आदित्य कुमार सिंह पांचवें स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में राकेश सिंह डॉ. आमिर महमूद, डॉ. ...