नई दिल्ली, जुलाई 20 -- भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों (EVs) की मांग तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि जून, 2026 के महीने में देश में कुल इलेक्ट्रिक कार डिस्पैच का आंकड़ा 33,656 यूनिट्स पर पहुंच गया। इस दौरान मासिक आधार इसमें 26.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। एक बार फिर इस पूरे सेगमेंट में टाटा मोटर्स का दबदबा बरकरार रहा है। कंपनी ने जून, 2026 में 14,657 यूनिट्स कारों का डिस्पैच दर्ज किया। इस दौरान टाटा के डिस्पैच में मासिक आधार पर 41.2 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि मई, 2026 में यह आंकड़ा 10,377 यूनिट्स था।इन कारों का रहा दबदबा टाटा की इस सफलता के पीछे पंच ईवी (Punch EV) और नेक्सन ईवी (Nexon EV) को मिला शानदार रिस्पॉन्स है। इसके अलावा, टियागो ईवी और बाजार में कदम रखने वाली नई सिएरा ईवी (Sierra EV) ने भी कंपनी की स्थिति को काफी मजबूत कि...