नई दिल्ली, फरवरी 23 -- भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है, और अब इस रेस में एक नया और दमदार नाम जुड़ सकता है। हाल ही में Chery की नई इलेक्ट्रिक SUV Chery iCar V23 को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि इस मॉडल को भारत में JSW मोटर्स के साथ मिलकर लाने की तैयारी चल रही है। यह सिर्फ एक और इलेक्ट्रिक SUV नहीं है, बल्कि इसका लुक और पावर दोनों इसे खास बनाते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। साइज में परफेक्ट, लुक में दमदार iCar V23 का डिजाइन काफी बॉक्सी और सीधा-सादा है, जो इसे एक असली SUV वाली फील देता है। इसकी लंबाई 4220 mm और व्हीलबेस 2730 mm का है। साइज के लिहाज से यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV से बड़ी है, लेकिन बहुत भारी-भरकम भी नहीं। इसका मुकाबला भारत में आने वाली Tata Sierra...