भारत में ही PM मोदी का वीडियो फेसबुक ने किया ब्लॉक, विवाद बढ़ा तो बोला- गलती से हो गया था
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और उसकी पेरेंट कंपनी मेटा की एक हरकत पर भारतीय यूजर्स बुरी तरह भड़क उठे। दरअसल फेसबुक ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को भारत में ही ब्लॉक कर दिया था। इस वीडियो की जगह यूजर्स को 'उपलब्ध नहीं है' लिखा हुआ मैसेज दिखाई दे रहा था। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने फेसबुक को आड़े हाथों लिया। वहीं अन्य यूजर्स भी कंपनी पर भड़क उठे। विवाद बढ़ने के बाद अब मेटा ने सफाई दी है और कहा है कि वीडियो गलती से हट गया था और अब इसे रिस्टोर कर दिया गया है। इससे पहले पीएम मोदी द्वारा युवाओं के लिए शेयर किए गए एक वीडियो को भारत में ही रिस्ट्रिक्ट करने को लेकर मेटा पर गंभीर आरोप लग रहे थे। बता दें कि नीट पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं से सीधा संवाद करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.