भारत में स्लीपर मॉड्यूल तैयार करने वाले पाक गैंगस्टर के संपर्क में यूपी के युवक, दो हिरासत में
हिन्दुस्तान टीम, मार्च 18 -- एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और आईएसआई के लिए काम करने वाले शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने वाले हापुड़ के संदिग्ध आरोपी और उसके भतीजे का उठाया है। शहजाद भट्टी भारत में कई आतंकी वारदात करा चुका है। इसके लिए वह भारत में स्लीपर मॉड्यूल तैयार करता है। यूपी एटीएस ने मंगलवार को हापुड़ के धौलाना स्थित गांव पिपलैड़ा में दबिश देकर एक संदिग्ध को उठाया। छह घंटे पूछताछ में पता चला कि आरोपी और उसके भतीजे ने शहजाद से कई बार वीडियो कॉल से बात की। शहजाद ने बड़ी रकम देने और विदेश में अपने गिरोह में शामिल करने का झांसा दिया था। इन लोगों को कुछ टास्क देने की बात हुई थी, लेकिन इससे पहले ही एटीएस ने दबोच लिया। यह भी पढ़ें- यूपी के 32 हजार से ज्यादा स्कूल बने निपुण, मिलेगी यह सौगात, सम्मानित होंगे टीचरपाकिस्तानी शहजाद भट्टी के संपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.