नई दिल्ली, अगस्त 28 -- 'पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया' ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का भारत में प्रकाशक नहीं है। पेंगुइन का यह बयान अमेरिकी प्रकाशक 'अल्फ्रेड ए. नॉफ' द्वारा यह घोषणा किए जाने के कुछ सप्ताह बाद आया है कि पुस्तक 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। अल्फ्रेड ए. नॉफ, पेंगुइन रैंडम हाउस का एक प्रकाशन संस्थान है। कंपनी ने कहा, ''पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत में 'बिलॉन्गिंग' की प्रकाशक नहीं है। यह कहना परिस्थितियों की सही तरीके से प्रस्तुति नहीं है कि लेखिका (सोनिया) द्वारा संपादकीय बदलावों को स्वीकार करने से इनकार करने के कारण पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने इसे प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है।'' यह बयान अंग्रेजी दैनिक 'द इंडियन एक्सप्रेस' की उस रिपोर्ट के बाद आया...