नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- भारत में सैटेलाइट इंटरनेट कारोबार में एंट्री के लिए छटपटा रहे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के लिए बुरी खबर है। दुनिया के दूसरे सबसे रईस जेफ बेजोस उन्हें चुनौती देने जा रहे हैं। जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन और सुनील मित्तल के भारती ग्रुप के बीच भारत में सैटेलाइट इंटरनेट कारोबार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इस संबंध में एडवांस स्तर पर बातचीत चल रही है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत का नेतृत्व भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल कर रहे हैं। प्रस्तावित समझौते के तहत भारती ग्रुप भारत में अमेजन की सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी अमेजन लियो के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड गेटवे के मैनेजमेंट में भूमिका निभा सकता है। इससे अमेजन को भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं श...