सीवान, अप्रैल 5 -- सीवान। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता एवं राजनीति विज्ञान के शोधार्थी प्रफुल्ल राज पांडेय का शोध विषय भारत में संघवाद का स्वरूप, कार्यकरण एवं उभरती प्रवृत्तियां: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन रहा। इस शोध में उन्होंने भारतीय संघीय व्यवस्था के बदलते स्वरूप, केंद्र और राज्यों के संबंधों तथा समकालीन राजनीतिक परिस्थितियों में संघवाद के कार्यकरण का विश्लेषण किया है। शनिवार को जेपीविवि के सीनेट हॉल में साक्षात्कार हुआ। इस दौरान शोध निदेशक डॉ. धनंजय यादव, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक मिश्रा, पूर्व कुलसचिव प्रो. रंजीत कुमार, प्रो. विभु कुमार, प्रो. संजय कुमार सहित कई वरिष्ठ प्राध्यापक व शिक्षाविद उपस्थित रहे। प्रफुल्ल सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड अंतर्गत पंडित के रामपुर गांव के निवासी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...