नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Jetour अपनी पॉप्युलर T2 SUV का बड़ा अपडेट लाने की तैयारी कर रही है। चीन में अपडेटेड मॉडल को Chengdu Motor Show में शोकेस किया जाएगा। चीन में यह एसयूवी Traveller नाम से सेल की जाती है। फेसलिफ्ट के बाद इसे Traveller 7 नाम दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें पहले की तरह 5-सीटर लेआउट ही ऑफर किया जागा। भारत के लिए यह अपडेट इसलिए खास है क्योंकि JSW Motors डोमेस्टिक मार्केट में जेटूर ब्रैंड को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।नए डिजाइन के साथ आएगी जेटूर T2 फेसलिफ्ट के साथ T2 के बॉक्सी डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसके फ्रंट लुक में बड़े बदलाव किए गए हैं। मौजूदा मॉडल की स्क्वेयर हेडलाइट्स की जगह अब गोल हेडलैंप दिए गए हैं। दोनों लाइट्स को एक पतली इल्यूमिनेटेड लाइट बार से कनेक्ट किया गया है। जेटूर की ब्रैंडिंग को बोनट पर शिफ्ट किया गय...