नई दिल्ली, मार्च 27 -- भारत में लॉकडाउन की अटकलों के बीच भारत सरकार ने साफ किया है कि ऐसी कोई भी योजना नहीं है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी लॉकडाउन की बातों को खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से संसद में दिए गए भाषण में कोरोना के जिक्र के बाद ऐसी अटकलें लगने लगी थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी कि क्या देश में लॉकडाउन लग सकता है। खास बात है कि साल 2020 में 24 मार्च को ही पीएम मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन की घोषणा की थी। पुरी ने गुरुवार को पोस्ट किया, 'भारत में लॉकडाउन लगने की अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि भारत सरकार के पास ऐसा कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।' मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को भी सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन की अ...