नई दिल्ली, जुलाई 14 -- भारत में 'सतलुज' फिल्म को भले ही बैन कर दिया गया हो लेकिन विदेश में इसका जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। विदेश में जहां भी पंजाब से जुड़े लोग रहते हैं, वे इस फिल्म को देख रहे हैं। बता दें कि दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म पंजाब में हजारों युवाओं के लापता होने और फिर उनके दफनाए जाने का खुलासा करने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है। 1995 में खालड़ा को भी पुलिस ने उठा लिया था और फिर उनकी लाश भी कभी नहीं मिली। सेंशल बोर्ड ने इस फिल्म में 120 कट लगाने को कहा था। इसी वजह से फिल्म थिएटर में नहीं रिलीज हुई। फिर इसे ओटीटी प्लैटफॉर्म जी-5 पर रिलीज किया गया। भारत में अब फिल्म को पूरी तरह बैन कर दिया गया है।लंदन में ओपन एयर स्क्रीनिंग लंदन के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा साउथॉल में इस फिल्म की ओपन एयर स्क्रीन...