नई दिल्ली, मार्च 15 -- क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने बताया कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2025 के बाद भारत में फंसे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अब सुरक्षित स्वदेश लौट आए हैं। उन्हें पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण यात्रा में आई रुकावटों की वजह से भारत में रुकना पड़ा था। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने यात्रा की योजनाओं को पूरी तरह से बिगाड़ दिया था जिसके चलते वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कोलकाता में फंस गई थीं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दुबई में हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डे बंद कर दिए गए थे।कोलकाता में खेला था आखिरी मैच वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच एक मार्च को कोलकाता में खेला था। आईसीसी ने गुरुवार को घोषणा की थी कि खिलाड़ियों का आखिरी समूह भी रवाना हो गया है। शनिवार को जारी एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.