नई दिल्ली, मई 23 -- वैश्विक कच्चे तेल संकट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई बाधित होने के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों से भी कम समय में शनिवार को तीसरी बार बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ताजा बढ़ोतरी के बाद 10 दिनों के भीतर पेट्रोल एवं डीजल के दाम देशभर में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं। इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर और 19 मई को लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। हालांकि, दूसरे देशों के मुकाबले अब भी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कम बढ़ोतरी की गई है।किस देश में क्या है कीमत फरवरी और मई 2026 के बीच म्यांमार में पे...