नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- भारत में रविवार की रात आसमान में एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। यह नजारा होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण का, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। यह साल 2022 के बाद भारत में दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। खगोलविदों के मुताबिक 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार होगा जब देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। भारत के अलावा चीन में भी इसे देखा जा सकेगा। इसके अलावा अफ्रीका और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट से भी यह पूर्ण चंद्रग्रहण नजर आएगा। गौरतलब है कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे उसकी छाया चंद्र सतह पर पड़ती है। कितने बजे से होगी शुरुआतग्रहण की शुरुआत सात सितंबर को रात 8.58 बजे शुरू होगी। पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 11.01 बजे से रात 12.23 बजे तक रहेगा और इसक...