भारत में नेपाल-बांग्लादेश की तरह 'जेन जी' आंदोलन चाहते हैं केजरीवाल, कहा- सड़कों पर उतरिए
नई दिल्ली, मई 13 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नेपाल और बांग्लादेश की तरह भारत में जेन जी आंदोलन की अपील की है। केजरीवाल ने नीट पेपर लीक के मुद्दे को आधार बनाकर 'जेन जी' से सड़कों पर उतरने और आंदोलन की अपील की है। उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार बदल दी, क्या हमारे देश के युवा पेपर लीक करने वाले मंत्रियों को जेल नहीं भेज सकते? गौरतलब है कि भारत के पड़ोसी देशों नेपाल और बांग्लादेश में हाल के समय में हिंसक प्रदर्शनों के जरिए सत्ता परिवर्तन देखने को मिला है। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकारों और इसके नेताओं पर पेपर लीक का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के बाद अब तक 93 पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पेपर लीक यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.