नई दिल्ली, मई 15 -- शाओमी नए-नए फोन लॉन्च कर अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का तेजी से विस्तार कर रहा है। अब लगता है कि भारत में Xiaomi 17 series धूम मचाने आ रही है। शाओमी 17 सीरीज पूरी दुनिया में काफी चर्चा बटोर रही है, और नए लीक्स से पता चलता है कि यह ब्रांड इस सीरीज के दो नए फोन भारतीय बाजार में लाने की योजना बना रहा है। अफवाहें हैं कि शाओमी भारत में Xiaomi 17t और Xiaomi 17t Pro लॉन्च करने की तैयारी में है, और ये दोनों ही डिवाइस काफी दमदार होंगे। टिप्स्टर योगेश बरार द्वारा शेयर किए गए लीक्स के अनुसार, शाओमी भारतीय बाजार में इन दोनों डिवाइस को 28 मई, 2026 तक लॉन्च कर देगा। तो बिना किसी और देरी के, आइए कीमत और संभावित स्पेसिफिकेशन्स जैसी अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं...भारत में Xiaomi 17T Series की कीमत (संभावित) कीमत की बात करें तो, Xiaomi 1...