नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- Motorola का एक नया फोन भारतीय बाजार में डेब्यू करने के लिए तैयार है। ऐसे इसलिए क्योंकि Motorola Edge 70 Pro हाल ही में एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे यह हिंट मिलता है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। अब, मोटोरोला ने एक नए फोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है, जो Motorola Edge 70 Pro सीरीज का हिस्सा लगता है। आने वाले इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो गई है, जिसमें इसके कलर ऑप्शन और डिजाइन का खुलासा किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपकमिंग फोन के नाम की पुष्टी नहीं की है। टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, और कैमरे एक चौकोर शेप के कैमरा आइलैंड के अंदर लगे होंगे। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट भ...