नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Motorola Edge 70 Neo india launch confirmed: मोटोरोला तेजी से अपनी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब ब्रांड भारत में एक नया फोन लाने की तैयारी में है। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 70 Neo की, जो पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। अगस्त में सामने आई एक रिपोर्ट से पता चला कि मोटोरोला ने एज 70 नियो नाम के अपकमिंग फोन के लिए एंड्रॉयड 17 बीटा टेस्टिंग शुरू कर दी है। बाद में, एक अन्य रिपोर्ट में इसके डिजाइन और कलर वेरिएंट को दिखाना वाला एक लीक रेंडर सामने आया। अब खुद कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि मोटोरोला एज 70 नियो डेवलपमेंट फेज में है।भारत में जल्द आएगा Motorola Edge 70 Neo मोटोरोला ने हाल ही में अपनी IFA 2026 घोषणाओं के बारे में एक प्रेस रिलीज जारी की है। ब्रांड ने कुछ नए फोन भी पेश किए हैं, जैसे एज...