नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- LPG Crisis: भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 9-10 अप्रैल को कतर का दो दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कतर के ऊर्जा मामलों के राज्य मंत्री और 'कतर-एनर्जी' (Qatar Energy) के सीईओ साद शेरिडा अल-काबी से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध के कारण भारत में भी रसोई गैस की किल्लत हो गई है। दोनों मंत्रियों ने 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम के समझौते का स्वागत किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह कदम क्षेत्र में स्थायी शांति और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते तेल और गैस टैंकरों की आवाजाही सुनिश्चित करेगा। आपको बता दें कि ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से भारत को कतर से एलएनजी (LNG) की एक भी खेप नहीं मिली है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने और कतर के 'र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.