नई दिल्ली, मई 31 -- नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सा और इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इंडियन कार मार्केट में एक धांसू मिडसाइज अमेरिकन एसयूवी की एंट्री होने वाली है। यह एसयूवी जीप (Jeep) की होगी। इस एसयूवी की नाम अभी कन्फर्म नहीं है। कंपनी ने इसके कॉन्सेप्ट डिजाइन को शोकेस किया था। जीप इस वक्त भारत में रैंग्लर, कंपास, मेरिडियन और Grand Cherokee ऑफर कर रहा है। मोटरऑक्टेन की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की नई अपकमिंग एसयूवी कंपास की जगह लेगी। आइए जानते हैं डीटेल।कंपास जैसी 7 स्लॉट वाली ग्रिल कंपनी ने इस अपकमिंग एसयूवी के बारे में अभी ज्यादा डीटेल्स को शेयर नहीं किया है। हालांकि, इसके कॉन्सेप्ट मॉडल के फीचर्स की बात करें, तो इसमें चंकी बोनट दिया गया है। इसमें बोनट से साथ कनेक्टेड डीआरएल दिए गए हैं। एसयूवी का ओवरऑल लुक बॉक्स...