नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- FMGE October 2026 Result : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) अक्टूबर 2026 सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके अगर भारत में डॉक्टरी करनी है, तो इसके लिए एफएमजीई परीक्षा पास करनी होती है। एनबीई के आंकड़ों के अनुसार एफएमजीई अक्टूबर परीक्षा में शामिल हुए 9354 उम्मीदवारों में से केवल 2843 पास हुए जबकि 31539 उम्मीदवार फेल हो गए। इस तरह परीक्षा का पास प्रतिशत 22.86 फीसदी रही रहा। यानी हर 5 में से करीब 4 डॉक्टर इस पात्रता परीक्षा में असफल हो गए। FMGE अक्टूबर 2026 परीक्षा में कुल 42113 उम्मीदवार शामिल हुए। 1190 उम्मीदवार परीक्षा मे...