भारत में टेस्ला ने मॉडल वाई प्रीमियम पेश किया
नई दिल्ली, मई 29 -- नई दिल्ली। अमेरिकी वाहन विनिर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में विस्तार को जारी रखते हुए शुक्रवार को अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल वाई प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (2026 संस्करण) पेश की। इसकी कीमत 50.89 लाख रुपये रखी गई है। यह भारत में कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता मॉडल है। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने छह-सीट वाली एसयूवी मॉडल वाईएल (कीमत 61.99 लाख रुपये) भारत में पेश की थी। टेस्ला ने पिछले वर्ष भारत में बहुप्रतीक्षित प्रवेश करते हुए मॉडल वाई को 59.89 लाख रुपये की कीमत पर पेश किया था। इस मॉडल की आपूर्ति जुलाई 2026 से शुरू होगी। यह वाहन एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक चल सकता है। यह भी पढ़ें- भारत में टेस्ला ने मॉडल वाई प्रीमियम पेश किया यह भी पढ़ें- टेस्ला ने मॉडल Y का सस्ता वैरिएंट किया लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 500Km रेंज; ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.