नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। वैश्विक निवेश बैंक जेफरीज ने भारत में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत होने की बात कही है। बैंक की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू स्तर पर कई क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। भारत के पास बड़ा घरेलू बाजार, निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी, सरकार की लगातार नीतिगत मदद से अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, सौर ऊर्जा और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार हो रहा है। रिपोर्ट कहती है कि निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलना, डेटा सेंटर के लिए कर में छूट, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सौर ऊर्जा के लिए प्रोत्साहन योजनाएं लाने, स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाने के उपाय और सरकार की ओर से जीपीयू की खरीद इन सभी क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभा रही है।...