मोहाली, सितम्बर 14 -- वैसे तो भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। रविवार 13 सितंबर की रात को ही दुबई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के गृह मंत्री और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी से एशिया कप की ट्रॉफी नहीं ली, जबकि अब खबर है कि पाकिस्तान की एक टीम भारत आने वाली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी है कि पाकिस्तान उन छह देशों में शामिल है, जो अगले महीने मोहाली में होने वाली मेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की उस नीति का हवाला दिया जिसके तहत बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इन दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी देशों को भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति दी जाती है। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक जालंधर और मोहाली में खेली ...