नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- दिग्गज फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी सिट्रॉएन भारतीय मार्केट में अपनी गाड़ियों की रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में एक छोटी कार, एक नई SUV और एक MPV लॉन्च करेगी। इन गाड़ियों के जरिए कंपनी उन सेगमेंट में भी एंट्री करेगी, जहां फिलहाल उसका कोई मॉडल मौजूद नहीं है। यह लॉन्चिंग स्टेलेंटिस के नए प्लान का हिस्सा है, जिसके तहत अगले तीन साल में जीप और सिट्रॉएन मिलकर 12 नई या अपडेटेड गाड़ियां पेश करेंगी। इनमें 7 बिल्कुल नए मॉडल होंगे। जबकि 5 मौजूदा गाड़ियों के अपडेटेड वर्जन होंगे। इस प्लान के तहत पहली गाड़ी अप्रैल से जून, 2027 के बीच लॉन्च हो सकती है।सिट्रॉएन की नई छोटी कार सिट्रॉएन एक नई A-सेगमेंट कार लाने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की मौजूदा C3 से छोटी होगी। इसे शहर में रोजाना इस्तेमाल करने वाले ग्र...