नई दिल्ली, जून 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में इंटरनेट, मोबाइल और टेलीफोन ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही, मोबाइल पर लोग लंबी बातचीत कर रहे हैं। सोमवार को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में सामने आया है कि एक ग्राहक द्वारा प्रति माह मोबाइल पर औसतन 1017 मिनट बातचीत की गई। प्रीपेड ग्राहकों ने औसतन 1074 मिनट और पोस्टपेड ग्राहकों ने 477 मिनट प्रति माह बात की। भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदर्शन रिपोर्ट के अनुसार मार्च तक देश में कुल 109.28 करोड़ इंटरनेट ग्राहक हो गए हैं, जो दिसंबर 2025 की तुलना में 6.24 प्रतिशत अधिक हैं। इनमें 104.63 करोड़ इंटरनेट वायरलेस और 4.65 करोड़ वायर्ड इंटरनेट ग्राहक शामिल हैं। ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 10...