नई दिल्ली, जनवरी 9 -- Motorola Signature india launch: अपने ग्लोबल डेब्यू के बाद, मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन अब भारत में लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस के लिए माइक्रोसाइट पहले ही फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुकी है। आज, मोटोरोला इंडिया ने आधिकारिक तौर पर मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन का डिजाइन रिवील किया है और घोषणा की है कि यह जल्द ही देश में लॉन्च होगा। चूंकि यह फोन पहले से ही ग्लोबल मार्केट में डेब्यू कर चुका है इसलिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं भारतीय वर्जन में क्या होगा खास और नजर डालते हैं ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और खासियत पर...Motorola Signature के भारतीय वेरिएंट की खासियत यह कंफर्म हो गया है कि स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। यह पैंटोन मार्टिनी ऑलिव (ट्विल-इंस्पायर्ड फिनिश) और पैंटो...