नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- OPPO अब अपनी नई OPPO K15 Pro सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे इस हफ्ते की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया है। सीरीज में दो मॉडल - OPPO K15 Pro और OPPO K15 Pro+ शामिल हैं। दरअसल, एक पॉपुलर टिप्स्टर का दावा है कि OPPO K15 Pro और OPPO K15 Pro+ इस साल के आखिर में भारत में भी लॉन्च किए जाएंगे। हालांकि, खुद कंपनी ने अभी तक इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा, ऐसी भी खबरें भी हैं कि ये दोनों ओप्पो फोन्स भारत में भी उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आएंगे जो इनके चीनी वर्जन में मौजूद हैं। चीन में, ये दोनों फोन थर्मल मैनेजमेंट के लिए बिल्ट-इन एक्टिव कूलिंग फैन से लैस हैं। इन दोनों में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा लगा है।OPPO K15 Pro सीरीज 2026 की...