रांची, अगस्त 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। भारत माला सड़क परियोजना के तहत एनएच-143डी के प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर कर्रा प्रखंड के 28 मौजा के ग्रामीणों को भू-अर्जन कार्यालय, खूंटी की ओर से मुआवजा संबंधी नोटिस दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर 22 अगस्त को कर्रा हाई स्कूल मैदान में विशेष जनसभा आयोजित की जाएगी। जनसभा पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होगी। जनसभा में भू-अर्जन पदाधिकारी, खूंटी को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि प्रस्तावित सड़क परियोजना से प्रभावित और विस्थापित होने वाले ग्रामीणों के साथ खुला संवाद किया जा सके तथा मुआवजा और भू-अर्जन से जुड़े मामलों पर जानकारी एवं ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा हो सके। इस संबंध में जानकारी फ्रेंकलिन धान, सुखैर उरांव एवं रामवृत साहू ने संयुक्त रूप से दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...