सहरसा, जनवरी 7 -- महिषी, एक संवाददाता। भारत सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे राजमार्ग को लेकर महिषी क्षेत्र के ग्रामीणों ने परिवहन मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर महत्वपूर्ण मांग रखी है। ग्रामीणों ने राजमार्ग को महिषी चौक के समीप एलिवेटेड रोड के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है। ग्रामीण सुमन कुमार चौधरी, किशोर राम, गोदावरी देवी, सूरज भगत, मनोज पासवान, दिलीप मिश्र, गौतम कुमार झा, अमित आनंद, भगवान झा सहित अन्य ने पत्र में उल्लेख किया है कि उच्चैठ स्थान मधुबनी से उग्रतारा स्थान महिषी तक बन रहा राजमार्ग सहरसा जिले के महिषी चौक के पास आकर लगभग समाप्त हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान संरचना को देखते हुए इस मार्ग को महिषी चौक से लगभग 500 से 700 मीटर पश्चिम दिशा में एलिवेटेड रोड बनाकर कोसी पूर्वी तटबंध से जोड़ा...