औरंगाबाद, फरवरी 2 -- कुटुंबा प्रखंड के चकुआ टोले चिरैयाटांड़ निवासी राजकुमार सिंह ने डीएम को आवेदन देकर बताया है कि उनकी कुछ भूमि भारतमाला परियोजना के तहत अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन अभिलेखों में त्रुटि के कारण उन्हें मुआवजा भुगतान में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि ओर मौजा में उनके पिता और चाचा के नाम से दर्ज भूमि अंचल कार्यालय के जमाबंदी रजिस्टर में है, लेकिन एलपीसी बनवाने के दौरान यह सामने आया कि उनकी भूमि का रकबा 37 डिसमिल से घटकर 14.5 डिसमिल कर दिया गया है। जांच में पता चला कि पटीदार के दो भाइयों के आपसी बंटवारे के दौरान गलती से उनके पिता की भूमि का ट्रांसफर और दाखिल-खारिज कर दिया गया, जबकि उसी खाते में पटीदार की भूमि भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि सुधार के लिए वे पिछले दो वर्षों से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं और दो बार...