वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। वंदेमातरम् को राष्ट्रीय गीत घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में भारत माता मंदिर में महेंद्र प्रसन्ना ने सात सितंबर को लगातार 24वें वर्ष शहनाई वादन किया। वंदेमातरम की धुन बजाने के बाद उन्होंने कई अन्य देशभक्ति गीतों की धुन भी बजाई। उल्लेखनीय है कि सात सितंबर 1950 में भारत की आजादी के बाद वास्तविक वन्दे मातरम् के दो छंदों को आधिकारिक तौर पर भारत का राष्ट्रगीत घोषित किया गया था। महेंद्र प्रसन्ना ने 2003 में पहली बार भारत माता मंदिर में इस तारीख पर शहनाई पर वंदेमातरम् की धुन बजाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...