मधुबनी, अगस्त 14 -- झंझारपुर। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत झंझारपुर नप द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य पार्षद बबीता शर्मा, उप मुख्य पार्षद सबिया प्रवीण व स्वच्छता प्रभारी दीपक के साथ नप के अधिकारी, कर्मचारी एवं राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे सभी लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। यह यात्रा नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ होकर लंगड़ा चौक, थाना चौक समेत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों व चौक-चौराहों से गुजरी। यह भी पढ़ें- Buxar News: शहर में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का लिया संकल्प इसके बाद...