भारत माता के जयघोंष से वातावरण हुआ गुंजायमान
हाथरस, अगस्त 14 -- हाथरस। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हाथरस के तत्वावधान में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से ओत प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को डीएम अतुल वत्स द्वारा कलेक्ट्रेट प्रांगण से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की अगुवाई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनी सिंह यादव एडवोकेट तथा बार के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव, सुनील कुमार वर्मा एडवोकेट, कमल प्रकाश सेंगर, आनंद कुमार शर्मा एडवोकेट की देखरेख में की गई। यात्रा में अधिवक्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। यह भी पढ़ें- Pra...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.