जहानाबाद, अगस्त 13 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर पूरे बाजार होते हुए पाई बिगहा मोड तक गई। उसके बाद वापस प्रखंड कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। इस यात्रा में स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिसमें जनप्रतिनिधि राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं अधिकारी एवं कर्मी लोग भी शामिल थे। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चे भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। जिससे पूरा बाजार राष्ट्र प्रेम में डूब गया था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: भारतीय आजादी की के वर्ष गांठ पर खोदावंदपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा के साथ बीडीओ राजेश कुमार दिनकर, सीओ रंजीत उपाध्याय, बीपीआरओ रविरंजन...