औरंगाबाद, जून 2 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय के ब्लॉक मोड़ के समीप स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मृति भवन में सोमवार को पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह, समकालीन जवाबदेही पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्र, वरीय सदस्य कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह, जम्होर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त प्रो. डॉ शिवपूजन सिंह, सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह सहित अन्य लोगों ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पृथ्वीराज चौहान एवं चंद्रवरदाई की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जन्मोत्सव कार्यक्रम का विषय प्रवेश सचिव स्वर्णजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचाल...