नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो (आईआरई 2026) का शुक्रवार को समापन हुआ। चार दिन चले इस आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधियों और खरीदारों ने भाग लिया, जिससे कारोबारी गतिविधियों को नई रफ्तार मिली। ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस एक्सपो में 400 से अधिक प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय भागीदारी ने भारत को रबर उद्योग के वैश्विक हब के रूप में और मजबूत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इस बार एक्सपो ने उम्मीद से बेहतर परिणाम दिए और उद्योग में नए विश्वास के साथ आगे बढ़ने का रास्ता तैयार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.