मुरादाबाद, फरवरी 23 -- प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की बनाने में किसानों की वृहद भागीदारी के मौके तलाशे जा रहे हैं। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले वैश्विक कृषि मेले में प्रदेश को छह स्टॉल उपलब्ध होंगे। मेला 10 से 14 मार्च तक आयोजित होना है। इसकी अगुवाई निजी संगठन और कंपनियां कर रही हैं। यूपी के एफपीओ संचालकों को फ्री उत्पाद प्रदर्शन और बायर्स से डील के अवसर उपलब्ध कराने की सरकारी कोशिश पूरी कर ली गई है। कृषि विपणन एवं व्यापार विभाग ने इसकी तैयारी की है। मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर मंडल के किसान उत्पादक संगठनों को यह अवसर मिलेगा। 10 समूहों को इस मेले में हिस्सा लेने की संभावना है। जिसमें बिलारी के गुड़ उत्पादन करने वाले एफपीओ के प्रमुख आरेंद्र बड़गोती को यह अवसर मिलेगा। तीनों मंडल से 10 संगठनों को पैवेलियन क्षे...